+91 9313962651
info@deogharcity.com
Ad

सरकार की अनदेखी का शिकार कृषि उत्पादन बाजार समिति

Deoghar February 19, 2026 By Mrityunejay Malviya

बाहर की मंडियों को शिफ्ट कर रहे दुकानदार, कारोबार और रोजगार पर असर

Advertisement

देवघर: कृषि उत्पादन बाजार समिति क्षेत्र की बदहाल स्थिति अब दुकानदारों और व्यापारियों के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी है। वर्षों से उपेक्षा का शिकार यह बाजार अब धीरे-धीरे खाली होता जा रहा है। जानकारी के अनुसार, कई दुकानदार अपनी दुकानें बाहर की मंडियों में शिफ्ट कर रहे हैं, जिससे यहां का कारोबार और रोजगार दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

Advertisement

बाजार समिति परिसर में मूलभूत सुविधाओं की कमी, रखरखाव का अभाव और प्रशासनिक उदासीनता के कारण व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि बदहाली की स्थिति के बावजूद सरकार को हर वर्ष लगभग 12 लाख रुपये राजस्व के रूप में मिलते हैं, फिर भी विकास कार्य नहीं कराए जा रहे।

Advertisement

100 से ज्यादा दुकानें, लेकिन सुविधाएं नदारद

सूत्रों के अनुसार बाजार में करीब 100 से अधिक दुकानें हैं। यहां रोजाना बड़ी संख्या में किसान और ग्राहक पहुंचते हैं, लेकिन पेयजल, साफ-सफाई और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं।

व्यापारियों का आरोप है कि बाजार के अंदर सड़कें जर्जर हैं, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है और साफ-सफाई की नियमित व्यवस्था भी नहीं की जा रही। इससे ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

समिति सचिव का पक्ष

कृषि उत्पादन बाजार समिति के सचिव ने बताया कि दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है। जिन दुकानदारों ने आवंटित दुकानें लेने के बाद लंबे समय से उनका उपयोग नहीं किया है, उनकी सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही ऐसे मामलों में कार्रवाई की जाएगी।

व्यापार और रोजगार पर संकट

लगातार उपेक्षा के कारण यहां का कारोबार घट रहा है। छोटे दुकानदारों और कर्मचारियों को रोजगार की चिंता सता रही है। स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से बाजार समिति की स्थिति सुधारने, आधारभूत सुविधाएं दुरुस्त करने और व्यापार को पुनर्जीवित करने की मांग की है।

AdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Deoghar
शिक्षकों को दी गई लैंगिक पूर्वाग्रह पहचानने व दूर करने की ट्रेनिंग

देवघर के संत जेवियर्स हाईस्कूल में सीबीएसई (CBSE) की ओर से शिक्षकों के लिए 'लैंगिक संवेदनशीलता' (Gender Sensitivity) विषय पर एक विशेष क्ष...

News image
Deoghar
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों ने दर्ज कराया केस

जसीडीह थाना क्षेत्र के खरवा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प और छिनतई की घटना हुई है। पहले पक्ष के कारु पासवान का आरोप है कि...

News image
Deoghar
रोहिणी बाईपास रेल लाइन का कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

आसनसोल मंडल के डीआरएम (DRM) सुमित सरकार ने देवघर-रोहिणी बाईपास रेल लाइन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को इसे जल्द से जल...

News image
Deoghar
श्रावणी मेला क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत पर खर्च होंगे 22 करोड़

देवघर में श्रावणी मेला के सफल आयोजन की तैयारियों के तहत पथ निर्माण विभाग ने मेला क्षेत्र से जुड़ी 30 प्रमुख सड़कों की मरम्मत, रंग-रोगन और रोड मार्क...

News image
Deoghar
स्कूल बस हादसे पर अब प्रबंधन व प्रिंसिपल की सीधी जवाबदेही

देवघर जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए अब स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल की सीधी जवाबदेही तय कर दी है। डीटीओ शै...

News image
Deoghar
गृहस्वामी गए थे रांची, घर की सीढ़ी से गैस सिलेंडर चोरी

देवघर के नगर थाना क्षेत्र स्थित बेलाबगान मोहल्ले में एक घर से भरा हुआ गैस सिलेंडर चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित गृहस्वामी सुधांशु शे...