+91 9313962651
info@deogharcity.com
Ad

नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़: 9 श्रद्धालुओं की मौत, 8 महिलाएं शामिल; सरकार ने किया मुआवजे का एलान

Bihar March 31, 2026 By Mrityunejay Malviya
News Image

चैत्र माह के अंतिम मंगलवार को शीतला अष्टमी के अवसर पर शीतला माता मंदिर में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मंदिर परिसर में भारी भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।

Advertisement

मृतकों में 8 महिलाएं शामिल हैं, जिनकी मौके पर ही भीड़ में दबने से मौत हो गई। वहीं एक पुरुष ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Advertisement

घटना के बाद मंदिर परिसर और अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तुरंत मंदिर और मेला दोनों को बंद करवा दिया।

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शीतला अष्टमी के मौके पर सुबह से ही मंदिर में हजारों श्रद्धालु पहुंचे थे। मेला लगने के कारण भीड़ और अधिक बढ़ गई थी। पर्याप्त सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के इंतजाम नहीं होने के कारण दर्शन के दौरान धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई।

इस हादसे में अब तक दो मृतकों की पहचान हो सकी है—रीता देवी (50) और रेखा देवी (45)। अन्य मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को राज्य आपदा प्रबंधन विभाग से 4 लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये (कुल 6 लाख रुपये) की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताते हुए अतिरिक्त आर्थिक सहायता की घोषणा की है। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कुल 8 लाख रुपये प्रति मृतक के परिजनों को दिए जाएंगे। साथ ही घायलों के लिए 50 हजार रुपये की सहायता राशि और मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई है।

प्रशासन फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटा है और भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए व्यवस्थाओं को मजबूत करने की बात कही जा रही है।

AdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Bihar
मुआवजा नहीं दिया तो कलेक्ट्रेट होगा कुर्क! कोर्ट के आदेश से प्रशासन में हड़कंप

बिहार के औरंगाबाद में भूमि अधिग्रहण मामले को लेकर अदालत ने बड़ा और सख्त कदम उठाया है। औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय के सिविल जज (सीनियर डिवीजन) प्रथम ड...

News image
Bihar
पटना हाईकोर्ट ने 42 विधायकों को भेजा नोटिस, शपथपत्र में तथ्य छिपाने का आरोप

बिहार विधानसभा के 42 विधायकों को Patna High Court ने नोटिस जारी किया है। इन विधायकों में सत्तापक्ष और विपक्ष—दोनों के सदस्य शामिल हैं। आरोप है कि इ...

News image
Bihar
बिहार में भीषण सड़क हादसा, बारातियों की कार डिवाइडर से टकराई; 4 की मौत

बिहार के बेगूसराय जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां के लाखो थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर खातोपुर के पास एक तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर स...