देवघर के नगर थाना क्षेत्र स्थित बेलाबगान मोहल्ले में एक घर से भरा हुआ गैस सिलेंडर चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित गृहस्वामी सुधांशु शेखर यादव, जो बेलाबगान में एएस कॉलेज सत्संग के पास रहते हैं, ने इस संबंध में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार, सुधांशु शेखर 9 अप्रैल को किसी आवश्यक कार्यवश रांची गए हुए थे और घर पर उनकी पत्नी अकेली थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर की सीढ़ी पर रखा भारत गैस का भरा हुआ सिलेंडर चोरी कर लिया। रांची से लौटने के बाद जब उन्हें चोरी का पता चला, तो उन्होंने स्थानीय स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता न मिलने पर पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की।

