नव वर्ष के अवसर पर अहले सुबह से मंदिर प्रांगण, क्यू कॉम्प्लेक्स, संस्कार मंडप, शिवराम झा चौक सहित अन्य प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, पल-पल की गतिविधियों पर निगरानी तथा सुगम जलार्पण को सुनिश्चित करने को लेकर अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन द्वारा भीड़ प्रबंधन और दर्शन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर सकें।




