+91 9313962651
info@deogharcity.com
Ad

महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर समिति ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, दिया औपचारिक न्योता

Jharkhand February 12, 2026 By Mrityunejay Malviya

देवघर। विश्वप्रसिद्ध श्राइन बाबा बैद्यनाथ धाम में आगामी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित होने वाली भव्य शिवबारात को लेकर तैयारियाँ तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शिवबारात आयोजन समिति–बैद्यनाथधाम, देवघर के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

Advertisement

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाली शिवबारात कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह करते हुए औपचारिक निमंत्रण पत्र सौंपा। इस दौरान समिति के अध्यक्ष अभिषेक आनंद झा के नेतृत्व में सदस्यों ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।

Advertisement

समिति की ओर से बताया गया कि देवघर की शिवबारात केवल आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि झारखंड की सांस्कृतिक परंपरा और विरासत का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के दिन बाबा मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रदेश की पहचान को मजबूत करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं और उपस्थित होने की इच्छा जताई। बैठक के दौरान समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। आयोजन समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री की उपस्थिति से इस वर्ष की शिवबारात और भी गरिमामय व ऐतिहासिक होगी।

AdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Jharkhand
जसीडीह में मेडीफोर्ट वेलनेस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का स्वास्थ्य शिविर, 200 से अधिक मरीजों की जांच

जसीडीह स्थित नरेंद्र देव भवन में मेडीफोर्ट वेलनेस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड...

News image
Jharkhand
तारास के टंडाबाड़ी में 20 घर जमींदोज, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

झारखंड के धनबाद जिले के कतारास क्षेत्र में देर रात एक बड़ा हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। टंडाबाड़ी इलाके में अचानक हुए भू-धंस...

News image
Jharkhand
ट्रेजरी घोटाले में बड़ा एक्शन, जमशेदपुर-देवघर समेत 6 जिलों में हटेंगे कर्मचारी

झारखंड में सामने आए ट्रेजरी घोटाले की जांच अब तेज हो गई है। शुरुआती जांच में जमशेदपुर और देवघर सहित कई जिलों में गड़बड़ी के संकेत मिले हैं। इसके बा...

News image
Jharkhand
हाथी के हमले में मौत पर बड़ा फैसला, अब 10 लाख मुआवजा और मासिक सहायता

राज्य में जंगली हाथियों के हमलों में होने वाली मौतों के मामलों को देखते हुए मुआवजा बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। अब ऐसी घटनाओं में मृतकों क...

News image
Jharkhand
जसीडीह में अवैध बालू उठाव पर कार्रवाई, पुलिस टीम पर हमला; दारोगा घायल

झारखंड के जसीडीह थाना क्षेत्र में अवैध बालू उठाव के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस दौरान दारोगा समेत पुलिसकर्मी घायल ...

News image
Jharkhand
चाईबासा जेल ब्रेक का मास्टरमाइंड ढेर, 15 लाख के इनामी समेत 4 नक्सली मारे गए

झारखंड में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। चाईबासा जेल ब्रेक कांड के मास्टरमाइंड समेत चार इनामी नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिर...