+91 9313962651
info@deogharcity.com
Ad

उम्र छोटी, हौसला बुलंद: 7 साल के रेयांश खामकर ने 30 किमी समंदर फतह कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

Sports February 14, 2026 By Mrityunejay Malviya

ठाणे के सात वर्षीय तैराक Reyansh Khamkar ने अरब सागर की लहरों को चीरते हुए 30 किलोमीटर की ऐतिहासिक तैराकी पूरी कर देश का नाम रोशन किया है।

Advertisement

15 नवंबर 2025 को रेयांश ने महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में स्थित Malpe Jetty से Vijaydurg Fort तक का 30 किलोमीटर का सफर महज 7 घंटे 30 मिनट 11 सेकंड में पूरा किया। इस उपलब्धि के साथ उनका नाम World Book of Records में दर्ज हो गया है।

Advertisement

सबसे कम उम्र के भारतीय बने:-

Advertisement

सिर्फ सात साल की उम्र में यह कारनामा कर रेयांश इस दूरी को तय करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरा ठाणे शहर गौरवान्वित है। ठाणे की मेयर ने उन्हें सम्मानित करते हुए इसे शहर के लिए गर्व का क्षण बताया।

कड़ी मेहनत और अनुशासन की मिसाल:-

रेयांश, Thane नगर निगम के स्विमिंग पूल में कोच कैलाश अखाड़े के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास करते हैं। लगातार प्रशिक्षण और समर्पण ने ही इस ऐतिहासिक सफलता की नींव रखी है।

यह उनकी पहली उपलब्धि नहीं है। महज छह साल की उम्र में उन्होंने 15 किलोमीटर की तैराकी कर India Book of Records में भी अपना नाम दर्ज कराया था। पिछले एक वर्ष में वे राज्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में 13 पदक अपने नाम कर चुके हैं।

रेयांश की कहानी साबित करती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो उम्र सिर्फ एक संख्या है।

AdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Sports
जडेजा का ‘गन सेलिब्रेशन’ बना हाइलाइट: वैभव का कैच छूटा, सिक्स से फिफ्टी; राजस्थान ने CSK को 8 विकेट से हराया

आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया। गुवाहाटी के बरसापारा स्...

News image
Sports
IPL 2026 का आगाज़ आज से, रोमांच चरम पर — 2 महीने में खेले जाएंगे 74 मुकाबले

डियन प्रीमियर लीग यानी Indian Premier League का बहुप्रतीक्षित सीजन आज से शुरू हो रहा है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह सीजन एक बार फिर जबरदस्त रोमांच...

News image
Sports
कीर्ति आज़ाद ने वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने पर उठाए सवाल, गौतम गंभीर ने दिया जवाब

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस के सांसद Kirti Azad ने टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने पर सवाल उठाए हैं। उनके इस बयान के बाद क्रिक...

News image
Sports
क्रिकेट का जादूगर: जसप्रीत बुमराह क्यों कहलाने लगे गेंदबाजी के ‘सचिन तेंदुलकर’?

गेंद और बल्ले की दो अलग कलाएं, लेकिन असर एक जैसा भारतीय क्रिकेट में जब महान खिलाड़ियों की चर्चा होती है तो सबसे पहले नाम Sachin Tendulkar का लिय...

News image
Sports
‘ढोंगी बाबा’ कहकर सिद्धू ने मोहम्मद आमिर पर कसा तंज, भारत की जीत के बाद छिड़ी जुबानी जंग

टी20 विश्व कप 2026 में भारत के फाइनल में पहुंचने के बाद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की एक और भविष्यवाणी गलत साबित हो गई। आमिर ने भारत और ...

News image
Sports
टी20 विश्व कप के बाद संकट: भारत में रुकी वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे टीमें

अंतरराष्ट्रीय हालात के चलते टी20 विश्व कप से बाहर हो चुकी वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की क्रिकेट टीमें फिलहाल भारत में ही रुकी हुई हैं। मध्य-पूर्व क्ष...