+91 9313962651
info@deogharcity.com
Ad

एआई समिट में हंगामा: भाजपा का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, बोली – “यह संयोग नहीं, सोचा-समझा प्रयोग”

National February 20, 2026 By Mrityunejay Malviya

नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में चल रहे एआई शिखर सम्मेलन के दौरान शुक्रवार को राजनीतिक माहौल उस समय गरमा गया, जब भारतीय युवा कांग्रेस के नेताओं ने कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शन किया। इस घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

Advertisement

भाजपा सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए आरोप लगाया कि यह प्रदर्शन अचानक या स्वतःस्फूर्त नहीं था, बल्कि पूरी तरह से योजनाबद्ध तरीके से किया गया। उन्होंने कहा कि “यह संयोग नहीं, बल्कि प्रयोग है।” पात्रा ने दावा किया कि इस प्रदर्शन की रणनीति राहुल गांधी के निवास पर बनाई गई थी और उस समय सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं।

Advertisement

संबित पात्रा ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोग साधारण कार्यकर्ता नहीं हैं, बल्कि कांग्रेस संगठन में सचिव और अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर आसीन नेता हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन नेताओं ने पहले से रजिस्ट्रेशन कराया, बार कोड प्राप्त किया और योजनाबद्ध तरीके से भारत मंडपम में प्रवेश किया। अंदर पहुंचकर उन्होंने टी-शर्ट उतारकर विरोध प्रदर्शन किया।

Advertisement

भाजपा का कहना है कि यह कदम एआई जैसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आयोजन को राजनीतिक रंग देने की कोशिश थी। वहीं कांग्रेस की ओर से अभी तक इन आरोपों पर आधिकारिक विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

एआई समिट में देश-विदेश की बड़ी टेक कंपनियां और विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। ऐसे में कार्यक्रम के बीच हुए इस विरोध प्रदर्शन ने सियासी माहौल को और गर्म कर दिया है। अब देखना होगा कि इस पूरे घटनाक्रम पर कांग्रेस की ओर से क्या जवाब आता है और क्या यह मामला आगे और तूल पकड़ता है।

AdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
National
‘आज वर्षों की साधना सिद्धि में बदली, गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल’

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने हालिया चुनावी जीत के बाद बड़ा बयान देते हुए कहा कि वर्षों की मेहनत और साधना अब सिद्धि में बदल गई है। उन्होंने कहा कि ...

News image
National
बंगाल-तमिलनाडु में चुनावी घमासान तेज, भाजपा का जोरदार अभियान, विजय की एंट्री से बढ़ी हलचल

देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। असम, केरल और पुदुचेरी में मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सियास...

News image
National
महिला आरक्षण से जुड़ा बिल लोकसभा में गिरा, 54 वोटों से नहीं मिल पाया जरूरी समर्थन

लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े महत्वपूर्ण संविधान संशोधन विधेयक को सरकार पास नहीं करा सकी। लंबी बहस और वोटिंग के बाद यह बिल 54 वोटों ...

News image
National
राज्यसभा में हरिवंश की फिर एंट्री तय! उपसभापति चुनाव से पहले NDA मजबूत

राज्यसभा के उपसभापति पद पर हरिवंश का नाम लगभग तय राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए हरिवंश नारायण सिंह का नाम लगभग तय माना जा रहा है। 17 अप्रैल को ह...

News image
National
Mallikarjun Kharge का हमला— “नीयत में खोट, यह चुनावी पैंतरा”

देश में नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) को लेकर राजनीतिक माहौल गर्माता जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी दलों की ...

News image
National
TMC vs चुनाव आयोग: 7 मिनट में खत्म हुई मीटिंग पर विवाद, EC बोला— बंगाल में होंगे भयमुक्त चुनाव

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले सियासत गरमा गई है। Trinamool Congress (TMC) और Election Commission of India (EC) के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। ...