अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी Venus Williams को इस साल के Indian Wells Open में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है। 1 से 15 मार्च तक दक्षिणी कैलिफोर्निया में होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में वह एकल और युगल दोनों वर्ग में हिस्सा लेंगी।

टूर्नामेंट आयोजकों ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन वीनस को विशेष प्रवेश दिया गया है। 45 वर्षीय वीनस की वापसी से टेनिस फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है।

🗣️ आयोजकों को दिया धन्यवाद

वाइल्ड कार्ड मिलने पर वीनस ने कहा,

“इंडियन वेल्स लौटना और कैलिफोर्निया में अपने घर आना हमेशा खास होता है। यहां के फैंस के सामने खेलना बेहद प्रेरणादायक है। मैंने यहां कई शानदार यादें बनाई हैं। आयोजकों की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे दोबारा मौका दिया।”

🏆 इंडियन वेल्स में शानदार रिकॉर्ड

पूर्व वर्ल्ड नंबर वन वीनस तीन बार इंडियन वेल्स में सेमीफाइनल तक पहुंच चुकी हैं। आखिरी बार उन्होंने 2024 में भी वाइल्ड कार्ड के जरिए इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था।
उन्होंने 2026 सीजन की शुरुआत Australian Open से की थी, जहां उन्हें वाइल्ड कार्ड मिला था। हालांकि वह पहले दौर में हार गई थीं, लेकिन ओपन एरा में ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने वाली सबसे उम्रदराज महिला खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम किया।
हाल ही में उन्होंने युगल वर्ग में भी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी जोड़ीदार लेयला फर्नांडीज के साथ यूएस ओपन के क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थीं।
अब इंडियन वेल्स में वीनस विलियम्स के प्रदर्शन पर दुनिया भर के टेनिस प्रेमियों की नजर टिकी रहेगी।