पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग की टीम राज्य के दौरे पर पहुंची है, जहां सुरक्षा व्यवस्था, मतदान केंद्रों की तैयारी, लॉजिस्टिक व्यवस्था और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर समीक्षा बैठकें की जा रही हैं।

इस दौरे के दौरान चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर अधिकारियों को धमकाने का आरोप लगाया है, जिससे राज्य सरकार और चुनाव आयोग के बीच राजनीतिक विवाद भी तेज हो गया है।

अब सवाल यह है कि क्या बंगाल चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से हो पाएंगे?