हरियाणा के Gurugram में एक दर्दनाक हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हो गए। यह हादसा Signature Global की निर्माणाधीन सोसायटी की साइट पर मिट्टी धंसने से हुआ।

बताया जा रहा है कि मरने वाले मजदूरों में 6 झारखंड के और 1 राजस्थान का निवासी था। सभी मजदूर निर्माण स्थल पर बेसमेंट की खुदाई के काम में लगे हुए थे।

कैसे हुआ हादसा?

यह हादसा सोमवार रात Sidhrawali इलाके में स्थित एक निर्माणाधीन साइट पर हुआ।
पुलिस के अनुसार सोसायटी के पिछले हिस्से में कई दिनों से बेसमेंट की खुदाई का काम चल रहा था और वहां करीब 25 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे।
खुदाई के दौरान अचानक पास की मिट्टी की दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे 11 मजदूर मिट्टी के नीचे दब गए। कुछ मजदूर मौके से भागने में सफल रहे, जबकि कई को तुरंत बाहर निकाल लिया गया।
पूरी रात चला रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही Gurugram Police, State Disaster Response Force और National Disaster Response Force की टीम मौके पर पहुंची।
संयुक्त रूप से चलाया गया राहत और बचाव अभियान देर रात करीब 3:30 बजे तक जारी रहा। सभी मजदूरों को मिट्टी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में 7 मजदूरों को मृत घोषित किया गया
घायलों और मृतकों को Bhiwadi के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 7 मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल 4 घायल मजदूरों का इलाज जारी है।
हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर
हादसे में जिन मजदूरों की मौत हुई, उनमें शामिल हैं:
शिवशंकर – बनिहारा, पूर्वी सिंहभूम (झारखंड)
परमेश्वर महतो – होन्डई, पूर्वी सिंहभूम (झारखंड)
मंगल मेहतो – हाथी बिन्दा, पूर्वी सिंहभूम (झारखंड)
भागीरथ गोपे – पोहिता, जमशेदपुर (झारखंड)
संजीव गोपे – पोहिता, जमशेदपुर (झारखंड)
धनंजय मेहतो – होन्डई, पूर्वी सिंहभूम (झारखंड)
सतीश – बुरका जडथल नगर, भरतपुर (राजस्थान)
घायल मजदूर
हादसे में घायल मजदूरों में शामिल हैं:
इन्द्रजीत – नेपाल
छोटेलाल – नेपाल
शिवकाम चौधरी – नेपाल
दीनदयाल शर्मा – बांदीकुई