+91 9313962651
info@deogharcity.com
Ad

राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव 2026 में लोक संस्कृति की झलक, आज शाम 7 बजे होगा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम

Deoghar March 16, 2026 By Mrityunejay Malviya

राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव, 2026 के माध्यम से पारंपरिक लोक नृत्य एवं लोक संस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों के लोक कलाकार अपनी पारंपरिक नृत्य विधाओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को भारतीय लोक संस्कृति की समृद्ध विरासत से रूबरू कराएंगे।

Advertisement

यह आयोजन न केवल दर्शकों के लिए मनोरंजन और सांस्कृतिक जागरूकता का अवसर बनेगा, बल्कि लोक कलाकारों को अपनी कला और प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने के लिए एक सशक्त मंच भी प्रदान करेगा। इस मंच के माध्यम से नई पीढ़ी को भी लोक परंपराओं से जुड़ने और उन्हें आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी।

Advertisement

राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव के अंतर्गत आज शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा लोक संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

Advertisement

प्रशासन और आयोजन समिति की ओर से जिलावासियों से अपील की गई है कि वे इस सांस्कृतिक महाकुंभ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रमों का आनंद लें तथा लोक कलाकारों का उत्साहवर्धन करें, ताकि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराएं और लोक नृत्य विधाएं आने वाली पीढ़ियों तक जीवित रह सकें।

AdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Deoghar
शिक्षकों को दी गई लैंगिक पूर्वाग्रह पहचानने व दूर करने की ट्रेनिंग

देवघर के संत जेवियर्स हाईस्कूल में सीबीएसई (CBSE) की ओर से शिक्षकों के लिए 'लैंगिक संवेदनशीलता' (Gender Sensitivity) विषय पर एक विशेष क्ष...

News image
Deoghar
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों ने दर्ज कराया केस

जसीडीह थाना क्षेत्र के खरवा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प और छिनतई की घटना हुई है। पहले पक्ष के कारु पासवान का आरोप है कि...

News image
Deoghar
रोहिणी बाईपास रेल लाइन का कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

आसनसोल मंडल के डीआरएम (DRM) सुमित सरकार ने देवघर-रोहिणी बाईपास रेल लाइन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को इसे जल्द से जल...

News image
Deoghar
श्रावणी मेला क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत पर खर्च होंगे 22 करोड़

देवघर में श्रावणी मेला के सफल आयोजन की तैयारियों के तहत पथ निर्माण विभाग ने मेला क्षेत्र से जुड़ी 30 प्रमुख सड़कों की मरम्मत, रंग-रोगन और रोड मार्क...

News image
Deoghar
स्कूल बस हादसे पर अब प्रबंधन व प्रिंसिपल की सीधी जवाबदेही

देवघर जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए अब स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल की सीधी जवाबदेही तय कर दी है। डीटीओ शै...

News image
Deoghar
गृहस्वामी गए थे रांची, घर की सीढ़ी से गैस सिलेंडर चोरी

देवघर के नगर थाना क्षेत्र स्थित बेलाबगान मोहल्ले में एक घर से भरा हुआ गैस सिलेंडर चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित गृहस्वामी सुधांशु शे...