+91 9313962651
info@deogharcity.com
Ad

बम्पास टाउन, देवघर में दर्दनाक हादसा ,स्कूल बस ने ली जान, चालक नाबालिग और बिना लाइसेंस

Deoghar July 22, 2025 By Mrityunejay Malviya

देवघर, 22 जुलाई 2025

Advertisement

देवघरसिटी आज आपके सामने एक ऐसी खबर लेकर आया है, जिसने पूरे देवघर को शोक और आक्रोश से भर दिया है। यह न सिर्फ एक दर्दनाक हादसा है, बल्कि स्कूल प्रशासन और ट्रांसपोर्ट सिस्टम की घोर लापरवाही की चौंकाने वाली तस्वीर भी है।

Advertisement

आज सुबह बॉम्पास टाउन इलाके में एक पिता, इंजीनियर आलोक कुमार सिंह, रोज की तरह अपने मासूम बच्चे को स्कूटी पर स्कूल छोड़ने जा रहे थे। करीब 7:45 बजे, सेंट जेवियर्स स्कूल की एक बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर चल रहे टोटो को घसीटते हुए स्कूटी से टकरा गई। ज़ोरदार टक्कर से आलोक कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बच्चा सुरक्षित रहा।

Advertisement

भीड़ में एक कार चालक ने अपनी गाड़ी को सामने अड़ा कर बस की रफ्तार को रोका, जिससे कई और बच्चों और अभिभावकों की जान बच सकी। हादसे के तुरंत बाद गुस्साए लोगों ने बस चालक को पकड़ लिया और उससे आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस दिखाने को कहा। लेकिन चौंकाने वाली बात यह थी कि चालक के पास न तो कोई वैध दस्तावेज था और न ही वह बालिग प्रतीत हो रहा था।

यह हादसा सिर्फ एक व्यक्ति की मृत्यु नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की नाकामी का परिणाम है।

अब सवाल उठते हैं:

क्या स्कूल प्रशासन ने ड्राइवर की पृष्ठभूमि की जांच की थी?

एक नाबालिग को बस कैसे सौंपी गई?

क्या बच्चों की सुरक्षा अब भी प्राथमिकता नहीं है?

मृतक एक साधारण परिवार से थे और उनका बच्चा अब हमेशा के लिए पिता की उंगली थामने से वंचित हो गया। यह दृश्य हर किसी की आंखें नम कर गया।

देवघरसिटी मांग करता है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो और स्कूल प्रशासन व परिवहन विभाग को बच्चों की सुरक्षा के प्रति जवाबदेह बनाया जाए।

AdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Deoghar
धार्मिक स्थल पर जूता फेंकने को लेकर दो समुदायों में विवाद, पुलिस ने कराया मामला शांत

देवघर जिले के सोनारायठी थाना क्षेत्र के बिहुजरिया गांव में धार्मिक स्थल पर जूता फेंकने की घटना को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। घटन...

News image
Deoghar
₹4.80 करोड़ की सिंचाई योजनाओं का शुभारंभ, चेकडैम और बांध जीर्णोद्धार का हुआ शिलान्यास

झारखंड सरकार के जल संसाधन मंत्री Hafizul Hasan ने क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से ₹4.80 करोड़ की लागत वाली योजनाओं का शिला...

News image
Deoghar
देवघर में तेज आंधी के साथ चार घंटे मूसलाधार बारिश, सड़कों पर गिरे पेड़; बिजली व्यवस्था ठप

देवघर में सोमवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ करीब चार घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान शहर के कई हिस्सों में पेड़ गिर गए, जिसस...

News image
Deoghar
देवघर में स्कूल वाहनों की सख्त जांच, फर्स्ट एड बॉक्स नहीं मिलने पर दी गई हिदायत

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए देवघर में परिवहन विभाग ने विशेष अभियान चलाकर स्कूल वाहनों की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान कई वाहनों ...

News image
Deoghar
सफाई और पेयजल संकट को लेकर पार्षदों का प्रदर्शन, नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जताया विरोध

देवघर नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, पेयजल संकट और बिजली-पानी की अव्यवस्था को लेकर पार्षदों ने जोरदार प्रदर्शन किया। नाराज़ पार्षदों ने नगर नि...

News image
Deoghar
देवघर: पुनासी डैम में नहाने गए युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

झारखंड के देवघर जिले में एक 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक अपने दोस्तों के साथ पुनासी डैम में नहाने गया...