श्रावणी मेले के 22 दिनों में 44 लाख कांवरियों ने किया जलार्पण

Religious August 3, 2025 By Mrityunejay Malviya
News Image

राजकीय श्रावणी मेले के 22 दिनों में कुल 44,01,095 कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण किया। इनमें 27.84 लाख पुरुष और 14.70 लाख महिला श्रद्धालु शामिल रहे। प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं और सुरक्षा-व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया।

Advertisement

डीसी और एसपी ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस वर्ष जलार्पण की प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित रही और नगर निगम द्वारा 40.49 लाख लीटर जल आपूर्ति की गई। कांवरियों के ठहरने, चिकित्सा, पेयजल और सफाई जैसी सुविधाओं को लगातार मॉनिटर किया गया। हालांकि कुछ जगह मिस कम्युनिकेशन की वजह से समस्याएं आईं, जिन्हें तुरंत सुलझाया गया।

Advertisement

बाबा मंदिर को 19 दिनों में श्रद्धालुओं ने 5.34 करोड़ रुपये का दान दिया। मेला क्षेत्र में 649 थाना केस दर्ज हुए और 1280 से अधिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, असामाजिक गतिविधियों में शामिल कुछ कांवरियों की पहचान कर मेला के बाद कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने संकल्प लिया है कि अगले वर्ष की व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनाई जाएगी।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Religious
नववर्ष पर बैद्यनाथधाम में आस्था का सैलाब

नव वर्ष 2026 के अवसर पर देवघर स्थित विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथधाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही मंदिर प्रांगण, क्यू कॉम्...

News image
Religious
🔴 LIVE: नववर्ष 2026 पर बैद्यनाथधाम ज्योतिर्लिंग का पावन लाइव दर्शन | देवघर | DeogharCity

नव वर्ष 2026 के पावन अवसर पर झारखंड के देवघर स्थित विश्वप्रसिद्ध बैद्यनाथधाम ज्योतिर्लिंग से सीधा लाइव दर्शन DeogharCity द्वारा प्रस्तुत किया गया। ...

News image
Religious
सावन की अंतिम सोमवारी पर कांवरियों की भीड़ उमड़ी, तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

श्रावण मास की अंतिम सोमवारी को लेकर देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। जिले का प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है, लेकिन आज मंदि...

News image
Religious
कांवड़िया बन बाबा दरबार पहुँचे सांसद मनोज तिवारी और डॉ. निशिकांत दुबे

श्रावणी मेले की आस्था और जनसंपर्क का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब सांसद मनोज तिवारी और डॉ. निशिकांत दुबे कांवड़िया वेश में बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंच...

News image
Religious
श्रावणी मेला में उमड़ा भक्तों का सैलाब, कुमैठा तक लगी रही जलार्पण की कतारें

श्रावणी मेला अपने चरम पर है और बाबा नगरी देवघर में सोमवार को कांवरियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। खबरों के अनुसार, आज तीन लाख से अधिक कांवरियों...

News image
Religious
दूसरी सोमवारी पर आस्था का सैलाब, प्रशासन ने कसी कमर

श्रावणी मेले की दूसरी सोमवारी को देखते हुए जिला प्रशासन ने हाल ही में नेतृत्व में परिवर्तन किए हैं। अब इस आयोजन की तैयारियों की कमान डीसी नमन प्रिय...