+91 9313962651
info@deogharcity.com
Ad

सोना–चांदी के दाम में लगातार दूसरे दिन गिरावट, चांदी ₹2.42 लाख और सोना ₹1.52 लाख पर

Business February 13, 2026 By Mrityunejay Malviya

13 फरवरी। सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत ₹17,188 गिरकर ₹2,41,945 पर आ गई है। गुरुवार को चांदी ₹2,59,133 प्रति किलो थी, जबकि 11 फरवरी को यह ₹2,66,449 के स्तर पर थी। इस तरह दो दिनों में चांदी करीब ₹24 हजार सस्ती हो चुकी है।

Advertisement

वहीं, 24 कैरेट सोने के दाम में भी गिरावट आई है। आज 10 ग्राम सोना ₹2,899 सस्ता होकर ₹1,52,751 पर पहुंच गया। इससे पहले गुरुवार को इसकी कीमत ₹1,55,650 प्रति 10 ग्राम थी। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव का असर घरेलू कीमतों पर पड़ा है।

Advertisement

ऑल टाइम हाई से नीचे कीमतें

Advertisement

29 जनवरी को सोना ₹1,76,121 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹3,85,933 प्रति किलो के ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंच गए थे। इसके बाद बाजार में मुनाफावसूली और वैश्विक संकेतों के चलते कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।

इस साल अब तक कितना बदला दाम?

हालांकि हाल की गिरावट के बावजूद इस साल अब तक दोनों धातुओं में बढ़त बनी हुई है।

31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोना ₹1,33,195 था, जो अब बढ़कर ₹1,52,751 हो गया है। यानी इस साल अब तक करीब ₹22,455 की तेजी।

वहीं 31 दिसंबर 2025 को चांदी ₹2,30,420 प्रति किलो थी, जो अब ₹2,41,945 पर है। इस साल चांदी करीब ₹11,525 महंगी हुई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशकों को मौजूदा उतार-चढ़ाव के बीच लंबी अवधि की रणनीति के साथ निवेश करना चाहिए और अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख पर नजर बनाए रखनी चाहिए।

AdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Business
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा लुढ़का, निवेशकों के ₹7 लाख करोड़ डूबे

भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट देखने को मिली। दोपहर तक BSE Sensex 900 अंकों से ज्यादा गिर गया, जबकि Nifty 50 में भी...

News image
Business
शेयर बाजार में जोरदार उछाल: सेंसेक्स 656 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,200 के पार

अमेरिका-ईरान तनाव कम होने के संकेत और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार में सुधार मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। शुरुआती क...

News image
Business
पश्चिम एशिया तनाव से वैश्विक बाजारों पर बढ़ा खतरा, भारत की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ सकता है असर: रिपोर्ट

पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब वैश्विक बाजारों पर भी दिखाई देने लगा है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक खासकर ईरान और Strait of Hormuz ...

News image
Business
दो दिन में ₹11 लाख करोड़ स्वाहा! आगे कैसी रहेगी बाजार की चाल?

घरेलू शेयर बाजार में लगातार दो कारोबारी सत्रों की गिरावट से निवेशकों की करीब ₹11 लाख करोड़ की पूंजी साफ हो गई। BSE Sensex में 1,000 अंकों से ज्यादा...

News image
Business
अमेरिका-ईरान जंग से सोने-चांदी के दामों में बड़ी तेजी: आज 10 ग्राम सोना ₹1.66 लाख, चांदी ₹2.87 लाख

आज 2 मार्च को अमेरिका-इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते सोना और चांदी के दामों में जोरदार उछाल आया है। निवेशक अनिश्चित वैश्विक माहौल में सु...

News image
Business
PMGKAY के तहत मुफ्त चावल पर बड़ा फैसला, पोषक तत्व मिलाने की प्रक्रिया अस्थायी रूप से बंद

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) और अन्य केंद्रीय कल्याणकारी योजनाओं के तहत वितरित किए जाने वाले चावल में पोषक तत्व (फो...