झारखंड में कानून व्यवस्था पर सवाल: भाजपा नेता अनिल टाइगर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Political March 26, 2025 By Mrityunejay Malviya
News Image

झारखंड में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं, जिसका ताजा उदाहरण कांके चौक पर देखने को मिला। भाजपा नेता, हजारीबाग संसदीय चुनाव में रामगढ़ विधानसभा प्रभारी और पूर्व जिला परिषद सदस्य श्री अनिल टाइगर की अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना ने न केवल झारखंड की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि आम जनता में भी भय का माहौल पैदा कर दिया है।

Advertisement

श्री अनिल टाइगर की हत्या से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। प्रशासन और पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए कि वे सरेआम एक बड़े नेता की हत्या कर सकते हैं? स्थानीय लोगों और राजनीतिक दलों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और दोषियों को जल्द से जल्द पकड़कर कड़ी सजा देने की मांग की है।

Advertisement

यह अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक घटना है। श्री अनिल टाइगर के निधन से उनके परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों को गहरा आघात पहुंचा है। इस कठिन समय में हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को यह अपार दुःख सहने की शक्ति दें। प्रशासन से अपेक्षा है कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर न्याय सुनिश्चित किया जाए। ॐ शांति।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Political
शिबू सोरेन का निधन – झारखंड और आदिवासी अधिकार आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति

झारखंड के आदिवासी नेता और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन का 4 अगस्त 2025 को निधन हो गया। उनकी आयु 81 वर्ष थी, और वे लंबे समय ...

News image
Political
जसीडीह में ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन कार्यालय का भव्य शुभारंभ

जसीडीह रेलवे परिसर में ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के नव-निर्मित शाखा कार्यालय का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर यूनियन के महामंत्र...

News image
Political
गडकरी, केजरीवाल और सुधेश ने अस्पताल में जाकर जाना शिबू सोरेन का हाल

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई सुधेश सोरेन ने रांची के एक निजी...

News image
Political
रांची में आज पहुंचेंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कल बैठक में हेमंत सोरेन भी होंगे शामिल

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रांची पहुंचेंगे, जहां वे पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की गुरुवार को होने वाली अहम बैठक की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बैठ...

News image
Political
स्टेफन मरांडी और बादल पत्रलेख ने झारखंड भवन में हेमंत सोरेन से मिलकर गुरुजी का हाल जाना।

नई दिल्ली: झारखंड भवन में महेशपुर (पाकुड़) के झामुमो विधायक स्टेफन मरांडी और जरमुंडी के पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता बादल पत्रलेख ने झारखंड ...

News image
Political
गुरुजी के स्वास्थ्य में सुधार की प्रार्थना: दिल्ली झारखंड भवन में देवघर वासियों की हेमंत सोरेन से मुलाकात

दिल्ली: झारखंड के सर्वप्रिय नेता और झामुमो के संरक्षक शिबू सोरेन उर्फ़ गुरुजी के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। वे इन दिनों दिल्ली के सर ...